फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - डेंगू, वायरल के साथ अब चिकनगुनिया ने दी दस्तक

Fri, 03 Nov 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डेंगू, वायरल और टाइफाइड के साथ अब चिकनगुनिया ने भी दस्तक दे दी है। जिला चिकित्सालय सहित निजी अस्पतालों में भी चिकनगुनिया के मरीज मिल रहे हैं। उधर, डेंगू और वायरल का प्रकोप लगातार जारी है। अब तक छह मरीज मिल चुके हैं, जिनका उपचार किया गया है।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू पॉजीटिव के सात के सामने आए। इनमें दो खतौली और पांच शहरी क्षेत्र के शामिल हैं। अब डेंगू मरीजों की संख्या 361 पर पहुंच गई है। उधर, वायरल बुखार के मरीजों संख्या भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी के बीच अब लोगों में चिकनगुनिया के लक्षण मरीजों में दिखने लगे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि वायरल बुखार के मरीज अधिक हैं, लेकिन कुछ मरीजों में चिकनगुनिया के लक्षण नजर आ रहे हैं। अभी चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीजों के हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द की शिकायत है। उधर, निजी अस्पतालों में चिकनगुनिया के मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


ये हैं चिकनगुनिया के लक्षण

- थकान व सिरदर्द

- कमजोरी, चक्कर आना

- उल्टी, जी मिचलाना

- जोड़ों में दर्द

- अचानक तेज बुखार

यह बरतें सावधानियां

- नारियल पानी का सेवन करें।

- ताजी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

- ग्रसित रोगी को सेब का सेवन करवाएं।

- केले का सेवन फायदेमंद है।

- विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

- मांसाहारी भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें