फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए सभी मजदूरों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन किए गए सभी मजदूरों की होगी जांच
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि बाहरी प्रदेशों से आए और क्वारंटीन किए गए सभी मजदूरों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएं। जांच बढ़ने से और भी लोगों के संक्रमित पाए जाने की आशंका है।
सोमवार को मुजफ्फरनगर आए मंडलायुक्त संजय कुमार ने डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में जो मजदूर बाहर से आएं और जो क्वारंटीन केंद्रों में रखे गए हैं, उन सभी की जांच कराई जाए। सोमवार तक जिले से कुल 1421 सैंपल भेजे गए, जिनमें से 1191 नेगेटिव आए हैं तथा 207 सैंपल अभी लंबित है। अब तक हुई जांच में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से नौ ठीक भी हो गए हैं। बाकी 14 बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। कमिश्नर के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। ज्यादा जांच होने से संक्रमित मिलने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित
भोपा। कस्बा व आसपास क्षेत्र में सोमवार देर शाम फिर से बारिश होने से गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। रविवार रात भी तेज आंधी चलने व जोरदार बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पानी में भीग गई थी। सोमवार को किसानों ने उक्त फसल को पलटकर सुखाने के लिए डाला, लेकिन शाम के समय फिर से बारिश होने से उक्त फसल फिर से भीग गई, जिससे उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें