फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण, प्रशासन ने मॉकपोल कराया

Wed, 03 Apr 2019 11:56 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ईवीएम की जानकारी लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले जनपद के मतदान को लेकर जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। बुधवार को अफसरों ने मॉकपोल कर बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीपीपैट की जांच कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लगे इंजीनियर्स को मतदान के दौरान व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनपद में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अजय शंकर पांडेय ने बुधवार को अफसरों के साथ नवीन मंडी स्थल पहुंचकर चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने खुद मॉकपोल कर मतदान में काम आने वाली बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीपीपैट को चेक करते हुए बैलेट यूनिट में बैलेट लगाए जाने के बाद ईवीएम के बटन जांचे। डीएम ने चुनाव ड्यूटी में लगे इंजीनियर्स से कहा कि ईवीएम से जुड़े कार्य जल्दबाजी में न कर पूरे ध्यान से किए जाएं।

ईवीएम में प्रत्याशियों के चुनाव सिंबल लोड करते समय भी पूरी सतर्कता बरतते हुए सिंबल लोड होने के बाद वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों से बटन दबाए जाने का मिलान करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाएं। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम से जुड़ी वीवीपैट में पेपर लोडिंग भी समय से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के साथ ही जनपद पुलिस के अफसर भी मौजूद रहे। नवीन मंडी स्थल में विधानसभा बुढ़ाना, चरथावल, खतौली व मुजफ्फरनगर की ईवीएम में बैलेट लोडिंग और वीवीपैट में सिंबल लोडिंग व सीलिंग की तैयारियां चल रहीं हैं। इसके साथ ही मतदान के बाद ईवीएम व वीवीपैट रखे जाने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार करने की तैयारियां भी चल रही हैं।

शहर में निकाला फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। 11 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए बुधवार को शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। शहर के तीनों थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में आईटीबीपी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह की गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया, मंडी सीओ योगेंद्र सिंह के साथ ही शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान, मंडी कोतवाल इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह और सिविल लाइंस थाना इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

दो स्टेटिक मजिस्ट्रेटों पर दर्ज होगा मुकदमा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण में चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए दो स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अन्य अफसरों व कर्मचारियों को भी चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। जल निगम में निर्माण खंड के अवर अभियंता सचिन देव शर्मा और एमडीए के अवर अभियंता अवनीश कुमार गर्ग की तैनाती चुनाव में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में की गई थी।

दोनों अधिकारियों को आकस्मिक चेकिंग कर नकदी, अवैध शराब के साथ ही किसी भी संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों की अवैध आवाजाही पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि बुधवार को चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए अफसरों की ड्यूटी चेक करने के लिए  निरीक्षण किया गया, जिसमें उक्त दोनों अधिकारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए।

डीएम के शब्दों में चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने का यहा मामला गंभीर लापरवाही का कारक है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसीलिए इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही दोनों को तत्काल प्रभाव से चुनाव ड्यूटी से भी हटा दिया गया है, जिनके स्थान पर नए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। डीएम ने अन्य अफसरों व कर्मचारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें