फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं 

Tue, 16 Jan 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स सबमिट 2018 का आयोजन लखनऊ में 21 और 22 फरवरी को होगा। उन्होंने उद्यमियों को प्रेरित किया और कहा कि अधिक से अधिक उद्यमी इस सबमिट में अपनी प्रतिभाग करें। डीएफओ को निर्देश दिए कि जनपद में प्लाइवुड हब बनाने के संबंध में उद्यमियों के साथ बैठक करें। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के लिए उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मानक पूर्ण करने पर नए उद्योगों की स्थापना में सहयोग होगा।

नए उद्योगों की स्थापना से जहां एक और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वही क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी होगी। उन्होंने विद्युत निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं ताकि जिले में औद्योगिक वातावरण मजबूत हो सके।
विज्ञापन


महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह अपने स्तर से एकल मेज व्यवस्था के माध्यम से अधिकारियों को आमंत्रित कर उद्यमियों की समस्याओं को निपटाएं। बैठक में उद्यमियों ने फायर स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव दिया। 

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों टायर फैक्ट्री में लगी आग की जांच एसडीएम के स्तर से कराई जाएगी। सीएमओ को श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर्स सबमिट में भाग लेने को अधिक से अधिक उद्यमियों का रजिस्टेशन करे। सीओ सिटी को निर्देश दिए कि अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करें। उन्होंने औद्योगिक ऐरिया बेगराजपुर में पडे़ खाली प्लाटों पर इकाइयों को आवंटित किये जाने का सुझाव दिया।

बेगराजपुर के पास 1100 एकड़ जमीन उपलब्ध है। जिसे इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित किए जाने की मांग की गई। डीएम ने बेगराजपुर में पूर्व से खाली प्लाटों के बारे में बताते हुए भविष्य में नये औद्योगिक एरिया विकसित करने के संबंध मेें प्लाटों के विक्रय करने के लिए कहा। बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्यतु, सीओ सिटी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें