फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे पर फिर अलर्ट, पुलिस और हुई सख्त

विज्ञापन
शाहपुर में पैदल गश्त करते एसपी देहात व सीओ बुढ़ाना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने फिर अलर्ट जारी किया। जिले में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। शांति और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। जिले को पांच जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। दंगा रिहर्सल किया और चार कंपनी पीएससी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में डीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में सबका सहयोग जरूरी है। विश्व के बड़े लोकतांत्रिक देश होने के कारण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि इसको मजबूत बनाते हुए संपूर्ण विश्व को एकता का पाठ पढ़ाएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर सकारात्मक संवाद अवश्य करें, जिससे संवैधानिक तरीके से उसका समाधान किया जा सके। सभी भाईचारे के साथ रहें।
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों की निगरानी कर रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। कोई भी शरारती तत्व या ऐसे लोग जो माहौल बिगाड़ने का कार्य कर सकते हैं, उनकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। मांगपत्र देने के लिए जुमे से अलग कोई भी दिन तय करें। मौके पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, शहर काजी तनवीर आलम, शहर के मुफ्ती जुल्फिकार अली, मौलाना नजर, कारी खालिद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लखनऊ की टिकी निगाह, कायम रहे शांति
मुजफ्फरनगर। अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कायम रखने हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में पहुंचकर डीएम चंद्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रतिभाग किया गया। धर्म गुरुओं के साथ संवाद, प्रत्येक थाने में पीस कमेटी की बैठक, सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन के साथ बैठक, सेक्टरवार मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती, संवेदनशील जिलों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारी फ्लैग मार्च निकालेंगे। ब्यूरो
पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
भोपा/जानसठ/रामराज। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई। मोरना, ककराला, किशनपुर, भोपा में मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। उधर, जानसठ में पुलिस ने कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर मोहल्ला चौक, मोहल्ला काजियान, मोहल्ला जुम्मा, मोहल्ला जन्नताबाद, तालड़ा मोड़, तहसील स्थित मस्जिद होते हुए पुलिस फ्लैग मार्च करते हुए गांव गढ़ी पहुंचे और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीओ शकील अहमद ने बताया कि जनता से अपील की गई है किसी भी तरह की अफवाह में ना आएं। जुमे की नमाज के मद्देनजर सभी मौलाना, धर्मगुरुओं से बात की गई है। रामराज क्षेत्र के गांव हासिमपुर, पुट्टी इब्राहिमपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं वह गांव के लोगों से बातचीत की व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। संवाद
शांति व्यवस्था भंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
बुढ़ाना/शाहपुर। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन बृहस्पतिवार को अलर्ट दिखाई दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा व देहात क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए रिहर्सल किया। शाम करीब सात बजे इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ कस्बे की सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटवाया। सब्जी मंडी में दुकानदारों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर ने कस्बा तथा देहात के मदरसों में मौलवी तथा कारी से संपर्क किया। सभी को शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए निवेदन किया। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वाले अथवा शांति व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, शाहपुर में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व सीओ बुढ़ाना विनय गौतम के नेतृत्व में कस्बे के मेन बाजार, मेन रोड के अलावा धर्मस्थलों व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। मुस्लिम धर्मगुरुओं के अलावा संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें