फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिर में चोट लगने से हुई अजय की मौत, हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। थाना पुलिस ने भोपा निवासी अजय कश्यप की हत्या के आरोपी अथाई निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया है। युवक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई। सिर की हड्डी भी टूटी हुई थी।
विज्ञापन



सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मृतक अजय की पत्नी शीतल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल को उसका पति अजय भोपा स्थित ट्यूबवेल पर बैठा हुआ था। इसी दौरान क्षेत्र के गांव अथाई निवासी शुभम ने मामूली कहा सुनी पर उसके पति को सिर में ईंट मार कर घायल कर दिया था।
बुधवार को मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपी शुभम को भोपा में अथाई मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को युवक की मौत होने के बाद कश्यप समाज के लोगों व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन व मंदिर में पंचायत भी की थी।
-
सिर में चोट लगने से हुई मौत

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भोपा निवासी अजय की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। सिर की हड्डी भी टूटी हुई थी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें