फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एजीवी क्वीन ने बिग बैशर्स को हराया

Tue, 28 Oct 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली के भैंसी में महिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के मैच में शॉट खेलती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी के अहलावत गेम सिटी में चल रही महिला क्रिकेट लीग मैच के दूसरे दिन एजीवी क्वीन ने रोमांचक मुकाबले में बिग बैशर्स को 5 विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
लीग मैच में मंगलवार को एजीवी क्वीन और बिग बैशर्स के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिग बैशर्स टीम 19.3 ओवर में 75 रनों पर ऑल आउट हो गई।
टीम की ओर से बल्लेबाज शैलजा यादव ने सबसे अधिक 32 रन बनाए। इसमें उन्होंने पांच चौके लगाए। श्रद्धा शर्मा ने 15 रन और डॉली ने 9 रन जोड़े।
एजीवी क्वीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए रीता कश्यप ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। अविका शर्मा ने 3.3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके। सरूर ज़ैदी और जिया ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजीवी क्वीन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन अनम राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 6 चौको की मदद से 35 रनों की नाबाद पारी खेली। इनके साथ ही रीता कश्यप एक रन बनाकर नाबाद रहीं। एजीवी क्वीन की टीम ने 17.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
डॉली ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके और बिग बैशर्स को मैच में बनाए रखा लेकिन अंततः टीम को जीत नहीं मिल सकी। प्लेयर ऑफ द मैच अनम राना को घोषित किया गया।
विज्ञापन

अंपायर पलक शर्मा व अमन सूर्यवंशी रहे। मोनू अहलावत, विवेक सरोहा, सौवीर अहलावत मौजूद रहे। जतिन अहलावत ने अनम राना को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।

खतौली के भैंसी में महिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के मैच में शॉट खेलती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें