फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी मोटे अनाज के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के खंड विकास कार्यालय पर आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मोटे अनाज के विषय में जानकारी दी। कृषि विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश मिलेट्स श्री अन्न पुनरोद्धार योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी रहे ।
शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा की वैज्ञानिक डॉ रीना व डॉ सतबीर सिंह सिरोही ने किसानों को मोटे अनाज जैसे रागी, साबा, कोदो, ज्वार व बाजरा आदि की बुवाई व उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बुढ़ाना के विषय वस्तु विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय कृषि निवेश भंडारों से किसानों को मोटे अनाजों की मिनी किट निशुल्क वितरित की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता चौधरी महेंद्र सिंह ने की। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक प्रवेंद्र कुमार, आशीष मलिक, अब्दुल वाजिद, अनुज त्यागी, गौरव कुमार, किसान जसवीर सिंह आर्य, तिरसपाल सिंह, हरिओम त्यागी, कपिल त्यागी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें