मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में ड्रग्स का सेवन कर दौड़ लगाने आए 50 अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। युवकों को भर्ती से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को भर्ती स्टेडियम में अमरोहा जिले के युवाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ से पहले जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने इन युवकों को पकड़ा है।
डॉक्टरों का कहना है कि खतरनाक ड्रग्स लेकर युवा भर्ती में शामिल होने पहुंचे थे, जिन्हें बाहर किया गया है। युवकों ने इंजेक्शन खुद ही लगाए थे। सेना के अधिकारियों ने सख्ती बढ़ा दी है।