मुजफ्फरनगर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीके के रूप में दिया जा रहा सुरक्षा कवच किशोरियों को भा नहीं रहा। जनपद में 20 दिन के दौरान आयोजित किये गए 42 टीकाकरण सत्रों में मात्र 30 किशोरियों ने ही टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के लिए किशोरियों को जागरूक करने में जुटा है।
महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान की शुरुआत जिला महिला अस्पताल से 17 मार्च को की गई थी। अभियान के बाद से महिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर 42 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा चुके हैं, लेकिन किशोरियों में टीकाकरण के प्रति रुझान पैदा नहीं हो पा रहा।