मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लोगों को सम्मानित किया। स्कूली छात्राओं बैग देकर पुरस्कृत किया।कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर मौजूद रहे। जिला सैनिक कार्यालय में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, कर्नल राजीव चौहान ने 23 शहीद सैनिकों के आश्रितों को शॉल भेंट किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नगरपालिका में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी, जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाकियू कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नवीन राठी, सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने ध्वजारोहण किया। सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राना मौजूद रहे। रालोद छात्र नेता आयुष जावला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
मां भारती मातृशक्ति सेवा समिति ने शाहबुद्दीन रोड स्थित मेडिकल परिसर में किया। इस मौके पर महिलाओं ने मिलकर ध्वजारोहण किया। समिति की संस्थापिका पूजा द्विवेदी, बीना शर्मा, पूनम शर्मा, अमिता शर्मा, पुष्पा रानी, सपना अग्रवाल मौजूद रहीं। तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी रहीं। गांधी काॅलोनी स्थित महामना मालवीय भवन पर ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संरक्षक जयकुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। जिला जेल में जेल अधीक्षक अभिषेक चाैधरी ने ध्वजारोहण किया।