मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का धरना अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। संघ के राष्ट्रीय महासचिव के आह्वान पर पदाधिकारी और कर्मचारी वापस काम पर लौट गए।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडल सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को संघ के राष्ट्रीय महासचिव एमएस महा देवैया ने पत्र जारी करते हुए धरने को अस्थायी रूप से स्थगित करने की बात कही है। उन्हीं के आह्वान पर धरना खत्म किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है और आगे फिर से धरना देने की जरूरत पड़ेगी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि संघ के उच्चाधिकारियों की अग्रिम कार्रवाई और आदेश तक वह प्रदर्शन नहीं करंगे। संवाद