फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अरसे बाद बदहाल दहचंद-पावटी मार्ग का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। अरस बाद दहचंद-पावटी मार्ग के निर्माण शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला इस समस्या को कई बार उठा चुका है। दो जिलों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की दशा सुधरने से काफी लोगों को फायदा मिलेगा। गन्ना ढुलाई में किसानों की परेशानी खत्म होगी।
विज्ञापन

पावटी खुर्द के किसान सालों से दहचंद क्रय केंद्र पर गन्ना आपूर्ति करने में दिक्कत झेल रहे थे। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण गन्ने से भरी बुग्गियां पलट जाती थी। बदहाल मार्ग की सूरत बदलने के लिए ग्रामीण प्रयासरत थे। पावटी गांव देवबंद ब्लॉक से सटा है। देवबंद क्षेत्र के रणखंडी गांव का जंगल इस गांव से मिला है। जर्जर सड़क के कारण चरथावल एवं जिला मुख्यालय शिक्षा ग्रहण करने वाले हजारों विद्यार्थी परेशान थे। बरसात के दिनों में परेशानी बढ़ जाती थी। साइकिल एवं बाइकों पर दो किलोमीटर की उबड़-खाबड़ सड़क पर उड़ती धूल बीमारियों का कारण बन गई थी।
दहचंद निवासी किसान सुधीर शर्मा का कहते हैं कि पिछले सीजन से मार्ग की बदहाली से हर कोई परेशान और लाचार था। मार्ग निर्माण के बाद गन्ना ढुलाई करना सुलभ होगा। वाहनों का जोखिम कम होगा। पावटी मार्ग के बनने से रोजाना चरथावल की शिक्षण संस्थाओं एवं बाजार में आने जाने में हजारों विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को आसानी होगी।
विज्ञापन

किसान सुमित त्यागी ने कहा कि किसानों एवं आमजन के लिए नई सड़क निर्माण होने के बाद फायदा मिलेगा। दो किमी के टुकडे पर पत्थर बिछाया गया है। रोड़ रोलर चल रहा है। पूरी उम्मीद है कि जल्द सड़क ठीक होगी और काफी पुरानी समस्या खत्म होगी। दुपिहया वाहन चालकों के लिए सफर सुकून भरा सफर होगा।
विज्ञापन

आवागमन में राहत मिलेगी। दरअसल, इस मार्ग से काफी लोग मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सीमा में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें