शहर के शिव चौक से गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक आसमान कोहरे से ढका रहा। दिन में कुछ ही मिनटों के लिए सूरज के दर्शन हो सके। शीतलहर ने जनजीवन को अधिक प्रभावित किया। बाजारों में जहां ग्राहकों की संख्या कम रही, वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट ली। सुबह के समय कोहरे के कारण अंधेरे की स्थिति रही। यह आलम दिन में एक बजे तक रहा। घना कोहरा छाया रहने के कारण आम जन जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। कोहरे और शीतलहर के चलते बाजार देर से खुले। दोपहर बाद ही चहल पहल दिखाई दी। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।
दिन में कुछ ही देर के लिए सूरज दिखाई दिया। ठंड का लोगों को अधिक असर शीत लहर के चलते दिखाई दिया। शाम ढलते ही ठंड अचानक बढ गई। आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। शहर में चौराहों और मुख्य स्थानों पर पालिका के द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है। ठंड बच्चों और बुजुर्गों को अधिक प्रभावित कर रही है।