फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने किए नामांकन, आज होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की चल रही प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर सुभाष चंद, जितेंद्र त्यागी, मूलचंद, सरदार जितेंद्र सिंह और कैलाश चंद ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा कराए। शनिवार को नामांकन पत्रों पर आपत्ति, वापसी, जांच, सुनवाई व आपत्ति का निस्तारण होगा।
शुक्रवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत सिंह, सुभाष चंद ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष दस वर्ष के दो पद के लिए गंगाशरण, मनोज त्यागी, सत्यप्रकाश, जगबीर सिंह, आनंद कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आठ वर्ष के पद पर रेखा, तेज प्रताप, अनुज कुमार, ब्रजपाल सिंह ने नामांकन दाखिल कराए।
विज्ञापन

महासचिव पद पर नवाब सिंह, राजवीर सिंह, रत्न सिंह, दिमाग सिंह ने नामांकन दाखिल दिए। कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार, सुमित कुमार, रामुकमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहसचिव तीन पद के लिए गंगाशरण, मुख्तार खान, सुबोध कुमार, राजग्रिही यादव, कृष्ण कन्हैया, युगांक मित्तल ने नामांकन जमा कराया।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य छह पद के लिए राजेश कुमार, रामचंद्र सैनी, कदम सिंह चंदेल, मनोज गर्ग, भूदेव आर्य, राजेंद्र सैनी, सत्येंद्र खारी, सचिन आर्य ने नामांकन पत्र जमा किए। कनिष्ठ सदस्य छह पद पर सुंदरपाल, मोहम्मद इकबाल, अनिल कुमार, पदम सिंह, जावेद, सीताराम, रोशनी, अनिल कुमार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन कुंवर सुलेमान खान एडवोकेट ने बताया कि 21 मार्च को मतदान और इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें