फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबंदी कर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आधिवक्ताओं के धरना के चलते बंद पडें चेम्बर्स। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तालाबंदी कर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता बुधवार को तालाबंदी कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। दोनों बार के अधिवक्ताओं ने जजी कंपाउंड गेट के बाहर धरना, प्रदर्शन किया।
जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त आम सभा मंगलवार को फैंथम हॉल में हुई थी। आम सभा में एक कोर्ट के पीठासीन अधिकारी का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पास करते हुए बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रह कर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। बुधवार को दोनों बार के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सभी अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर बंद रखे। पहले अधिवक्ताओं ने सिविल बार एसोसिएशन के गेट पर धरना, प्रदर्शन किया। इसके बाद जजी कंपाउंड गेट के सामने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना और प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कलीराम, महासचिव अरुण कुमार शर्मा, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुगंध जैन, महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कचहरी में पहुंचे वादकारी परेशान रहे। अधिवक्ताओं की हड़ताल और धरना, प्रदर्शन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

सत्र न्यायालय के मुख्यद्वार पर धरना देते अधिवक्ता ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें