फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी डीजल और पेट्रोल बेचने पर हंगामा

विज्ञापन
गांव तिस्सा के बायोडीजल पंप पर काला डीजल तेल दिखाता अलीपुर का किसान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव तिस्सा में बॉयोडीजल अस्थाई पंप पर किसान के ट्रैक्टर में मिलावटी तेल डालने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पंप मालिक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

गांव तिस्सा में मुख्य बस स्टैंड पर स्थित बॉयोडीजल पंप पर गांव अलीपुर निवासी हसीन जमा पुत्र शान मोहम्मद ने अपने ट्रैक्टर में बुधवार को दो हजार रुपये का डीजल डलवाया था। जैसे ही खेत में जाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट किया, तो तेज धुआं निकलने के बाद ट्रैक्टर बंद हो गया। मिस्त्री बुलाकर ट्रैक्टर दिखाया तो टंकी से निकाले डीजल में काला तेल मिला। इसे लेकर गांव के नीरज कुमार, जयवीर सिंह, रेशपाल, गौरव, चुन्नु, डॉक्टर यूनुस, वसीम, सूफियान, ऋषि, शान मोहम्मद, अरशद, अकील आदि ग्रामीणों ने पंप पर डीजल और पेट्रोल में मिलावट करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पंप मालिक शमीम को बंधक बनाया, लेकिन वह कुछ देर बाद मौका पाकर भाग गया। हंगामे की सूचना पर पुलिसकर्मी जयवीर सिंह, श्यामु व चालक अरविंद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पंप को सील कराने की मांग की। इस पर पुलिसकर्मियों ने भोपा थाना प्रभारी एमएस गिल को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बॉयोडीजल पंप पर बेचे जा रहे डीजल और पेट्रोल में मिलावट की जा रही है।
मिलावटी तेल के खेल से मालामाल हो रहे सफेदपोश
तिस्सा गांव के लोगों ने बताया कि मिलावटी डीजल को तैयार करने में केमिकल और मिट्टी का तेल मिलाया जा रहा है। रात में छोटी गाड़ियों में ड्रम रखकर गांव जौली और तेवड़ा के रास्तों से बॉयोडीजल पंपों पर सप्लाई करने का खेल किया जाता है। वहीं पेट्रोल में सॉलवेंट और थिनर की मिलावट की जा रही है।
विज्ञापन

पंप के टैंक से तेल का सैंपल ले लिया गया है, जिसे पूर्ति अधिकारी को सौंपा जाएगा। पंप मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है। - जगपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर
मिलावटी तेल के बारे में डीएसओ को अवगत कराया जाएगा। डीएसओ की ओर से सैंपल की जांच कराकर पंप मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप मीणा, एसडीएम, जानसठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें