देवबंद मुख्यमंत्री के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करती एडीएम (ई) अर्चना दिवेदी
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। डीएम अखिलेश सिंह के बाद शनिवार को एडीएम (ई) अर्चना द्विेवेदी ने देवबंद पहुंचकर हेलीपैड और जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री चार जनवरी को देवबंद के रेल रोड पर प्रस्तावित एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखेंगे। उनका सरकारी कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच चुका है, जिसके बाद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी। जनसभा स्थल पर विशाल पंडाल और हेलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं शनिवार को निरीक्षण करने पहुंची एडीएम (ई) अर्चना द्विवेदी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। खुफिया विभाग के अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए चप्पे-चप्पे की निगरानी पुलिस के आला अधिकारी करने में जुट गए हैं। वहीं, शुक्रवार रात्रि भाजपा कार्यालय पर संगठन की बैठक में विधायक बृजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें लाखों की संख्या में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी है।