फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निपुण आंकलन परीक्षा आज और कल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में दो दिन निपुण आंकलन परीक्षा आयोजित होगी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में परीक्षा कराई जाएगी। कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 11 और कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 12 सितंबर को होगी।

निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को जिले में निपुण आंकलन परीक्षा करा रहा है। आज कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिनकी भाषा और गणित विषय की परीक्षा होगी। यह परीक्षार्थी ओएमआर सीट पर अपने सवालों का जवाब देंगे। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का गणित और विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। यह भी ओएमआर सीट पर सवालों का जवाब देंगे। परीक्षा ‘सरल एप’ के माध्यम से ली जाएगी और पहली बार बच्चे ओएमआर शीट पर सवालों के जवाब देंगे। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र सरल एप पर ही होंगे, जबकि कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के लिए लखनऊ से ही प्रश्नपत्र आएंगे। इसके बाद ओएमआर सीट को सरल एप पर ही स्कैन कर लिया जाएगा। परीक्षा में जिले के लगभग एक लाख 47 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

-

इनसेट

डेढ़ घंटे की होगी परीक्षा

निपुण आंकलन परीक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए डेढ़ घंटे की होगी। इसके बाद शिक्षकों को कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की ओएमआर सीट को एक घंटे के अंदर स्कैन करना होगा। जबकि कक्षा चार से आठ तक के परीक्षार्थियों की ओएमआर सीट को डेढ़ घंटे के भीतर स्कैन करना होगा। परीक्षा सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक चलेगी। जिले के 951 परीषदीय स्कूल और आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन




इनसेट

सचल दस्ते और पर्यवेक्षक की निगरानी में होगी परीक्षा

परीक्षा को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं। हर स्कूल में एक पर्यवेक्षक होगा। इसके अलावा जिले की हर न्याय पंचायत पर सचल दस्ते का सदस्यों को तैनात किया जाएगा। सीडीओ संदीप भागिया ने सचल दस्ते की टीम में खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी, बाल परियोजना अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी को शामिल किया है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें