फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर जिला जज ने किया दारुल उलूम का दौरा

विज्ञापन
दारुल उलूम की लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखते अपर जिला जज सुरेश चंद भारती - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
अपर जिला जज ने किया दारुल उलूम का भ्रमण
विज्ञापन

देवबंद। सिविल न्यायालय सहारनपुर के अपर जिला जज (प्रथम) सुरेश चंद भारती ने दारुल उलूम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम पहुंचे अपर जिला जज सुरेश चंद भारती ने संस्था में उलमा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संस्था में दी जाने वाली शिक्षा की जानकारी हासिल की। साथ ही रशीदिया मस्जिद, नवनिर्मित पुस्तकालय एवं पुरानी लाइब्रेरी में पहुंचकर वर्षों पुरानी पुस्तकों को देखा। कई पुस्तकों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। अपर जिला जज पुस्तकों के रखरखाव व संस्था की कार्य पद्धति से बेहद प्रभावित हुए। मेहमानखाना प्रभारी मौलाना मुकीमुद्दीन, मौलाना उबैदुल्ला व पुस्तकालय प्रबंधक ने उनकी अगवानी की। अपर जिला जज सुरेश चंद भारती ने संस्था में कई वरिष्ठ उस्तादों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें