देवबंद के राजकीय डिग्री कालेज में एक दिन की प्राचार्या बनी ईरा शर्मा स्टाफ को दिशा निर्देश देते ह
- फोटो : DEVBAND
ईरा ने संभाली प्राचार्य पद की कमान
देवबंद। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय डिग्री कालेज में (बीकॉम) तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी ईरा शर्मा को एक दिन की सांकेतिक प्राचार्या (नायिका) नियुक्त किया गया।
प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद कुमारी ईरा शर्मा ने कालेज स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अवकाश के बावजूद ईरा ने कक्षाओं का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को साफ-सफाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। ईरा ने बताया कि वह भविष्य में बैंक मैनेजर बनना चाहती है। प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। इस मौके पर डा. कुसुमलता, डा. गौरव बालियान, प्रो. विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।