फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण, मरीजों से पूछा पैसा तो नहीं मांग रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एडी हेल्थ मेरठ डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। सर्जिकल वार्ड में पहुंची एडी हेल्थ ने मरीजों से पूछा कि उनसे किसी प्रकार का पैसा तो नहीं लिया जा रहा। उन्होंने हार्ट और डायलिसिस यूनिट के अलावा फार्मेसी का भी निरीक्षण किया। सीएमओ कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।


सीएमएस डॉ. संजय वर्मा के आपरेशन थियेटर में होने के कारण वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा ने उन्हें विभिन्न वार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया। फार्मेसी विभाग में पहुंचकर डिस्प्ले बोर्ड पर सभी 392 दवाइयों की जानकारी अंकित न होने पर नाराजगी जताई। स्टॉक के बारे में जानकारी ली और कहा कि जो भी दवा जिला अस्पताल में कम चल रही है, उसकी जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर अंकित होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सर्जिकल वार्ड में जाकर मरीजों से सीधे संवाद किया। यह भी पूछा कि ऑपरेशन के बदले पैसा तो नहीं लिया गया। मरीजों को दी जा रही दवा भी जांची। हार्ट और डायलिसिस यूनिट भी पहुंचीं।
हार्ट यूनिट में स्थायी चिकित्सक न होने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया। साथ ही उन्हें जानकारी दी गई कि मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज के चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में वेंटीलेटर की सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सकों की ओर से जानकारी दी गई कि कोविड काल में आए वेंटीलेटर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में लगाए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य फार्मासिस्ट हरीश उनियाल, फार्मासिस्ट हारून अली शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें