फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई- भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानों के कार्यकाल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जो कार्य कराए गए, उनकी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने चुनावी मुददे पर कहा कि रालोद और सपा पार्टी भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर रही है। यह पार्टी का गठनबंधन है न कि जनता का।
खण्ड विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी गांव भैसी में भाजपा नेता राजू अहलावत के निवास पर पहुंचे। वहां पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कस्बे में बुआड़ा रोड पर स्थित भाजपा जिलामंत्री बोबिंद्र सहरावत के आवास पर रूके वहां पर भी उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलामंत्री के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सर्वसमाज के हित में काम किया है। उन्होंने प्रधान के कार्यकाल की समाप्ति के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराए गए कार्यो में धांधली किए जाने के मामले में कहा कि सभी की जांच कराई जा रही है, दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानों के अधिकार और मानदेय को लेकर सरकार मंथन करने में लगी है। सड़क-बिजली पानी के साथ अन्य सुविधाओं में आज गांव पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात पंचायत राजमंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ब्लॉक में खतौली मंडल, जानसठ, तिसंग, बड्सु, मंसूरपुर मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल एवं सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी की बैठक ली। कार्यकर्ताओं को पुन: निरक्षण अभियान, सदस्यता अभियान, पन्ना प्रमुख अभियान और पार्टी के कार्यकर्ताओं में पूरी निष्ठा से जुड़ जाने को कहा। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विजेंद्र पाल, बोबिन्दर सहरावत, मदन छाबडा, सुधीर सैनी, अजीत चौधरी, हरदेश, अमित कसाना, पंकज त्यागी, अमित जैन, उमेश कुमार, गुरुदत्त अरोरा, गौतम सिंह, श्याम रहैजा, रविकांत, पंकज भटनागर, यशपाल प्रधान, सुंदर प्रधान, राकेश प्रजापति, मोहित जैन, वीरेंद्र चैहान, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, राजू अहलावत ने बताया कि पांच दिसंबर को गांव भैसी में सभा होगी। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मंत्री संजीव बालियान, युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखबिंदर सोम उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें