फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद बोला हमला, छेड़छाड़-फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ और फायरिंग का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गांव शेर नगर में बृहस्पतिवार शाम में मारपीट की घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
गांव शेरनगर निवासी आबिद व मुनफैत में बृहस्पतिवार शाम कहासुनी हो गई थी। बाद में मुनफैत ने अपने साथियों के साथ आबिद के घर हमला बोल कर उसे व उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और छेड़खानी की। कई राउंड फायरिंग भी की। सूचना पाकर नई मंडी कोतवाल पंकज पंत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने कई घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने आबिद की तहरीर पर मुनफैत, इमरान, इसरान, फारूख, वसीम, नदीम और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने कहा कि छेड़छाड़ व फायरिंग नहीं, मारपीट हुई थी। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें