फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड हमले से प्रभावित होता है जीवन : वशिष्ठ

विज्ञापन
खतौली में कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में गोष्ठी में उपस्थित छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एसिड हमले से प्रभावित होता है जीवन : वशिष्ठ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कुंद कुंद डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-थ्री अभियान को जारी रखते हुए एसिड अटैक पर विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने बताया कि एसिड अटैक से जुड़ा एक नया मामला लगभग हर दिन सामने आता रहता है। एसिड हमले के बाद पीड़ित चाहे वह महिला हो या पुरुष का जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकांश शादी का प्रस्ताव न मनाने पर एसिड अटैक किया जाता है, तो कभी किसी को रंजिश के चलते शिकार बनाया जाता है। पीड़ित के निजी, सामाजिक और आर्थिक जीवन पर इसका बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीरजा गुप्ता ने कहा कि देश में एसिड की बिक्री को लेकर कानून आने के बावजूद जमीनी स्तर पर हालातों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला हैं। देश में एसिड बिक्री को लेकर जो कानून हैं, उन्हें सख्ती के साथ जमीन पर उतारा जाना बेहद जरूरी है। डॉ. कमल किशोर ने बताया कि एसिड अटैक केस में आरोपियों को मौत की सजा भी सुनाई जा चुकी है। कार्यक्रम में डॉ. मनीष कुमार जैन, राजीव कौशिक, डॉ. विपिन कुमार बंसल, डॉ अर्चना, आशीष जैन, राहुल माहेश्वरी, डॉ. शिवानी चौधरी, पारूल शर्मा, रजत गुप्ता, राहुल जैन, मनोज कुमार मलिक, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें