संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। एक महिला ने अपने चचेरे देवर पर नशीला पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके चचेरे देवर का उनके घर पर आना जाना था। महिला ने बताया कि चचेरे देवर ने चोरी से अपने फोन में उसके फोटो खींच लिए। वह उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता का आरोप है कि दो दिन पूर्व उसका चचेरा देवर घर पर आया, उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।