फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सराफ की दुकान में चोरी करने का आरोपी पकड़ा, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के सराफा बाजार में दिन में ही नगदी व जेवर चोरी करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे 16 सौ रुपये बरामद हुए है।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार में अमित ज्वैलर्स के नाम से सोनू व मोनू दो भाइयों की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर में मोनू बाजार में सामान लेने गया था। दुकान पर सोनू मौजूद था। वह दुकान में रखी अलमारी को खुली छोड़ कर दुकान के अंदर ही अलमारी से जेवर निकालने गया था। वह बीस सेकेंड में ही वापस आ गया लेकिन इसी बीच दुकान में रखी खुली अलमारी से दस दस रुपये के नोटों वाली दो गड्डी व दो टॉप्स चोरी कर ले गया। सीसीटीवी देखने पर दुकान मालिक को चोरी का पता चला। बृहस्पतिवार रात में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नगदी चोरी कर ले गया था। आरोपी ने टॉप्स दुकान पर ही गिरना बताया। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ नागरिकता संशोधन कानून के साथ ही चार मुकदमे दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें