फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को जहर देकर मारने का आरोप, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
शाहपुर के क्षेत्र के गांव पलड़ी में एक बेसहारा गाय को जहरीला पदार्थ देने की घटना के बाद मौजुद भीड? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गोवंश को जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के गांव पलड़ी में गाय की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दूसरे वर्ग के युवक पर जहर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी कृष्णपाल सैनी ने तहरीर देकर बताया कि गांव में काफी समय से लावारिस गाय घूमती थी, जिसकी देखरेख ग्रामीण मिलकर करते थे। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व यह गाय गांव निवासी एक दूसरे वर्ग के खेत में घुस गई थी, जिस पर उसने गाय को बेरहमी से मारा था। आरोप है कि रविवार सुबह फिर से गाय आरोपी के खेत में घुस गई, जिस पर आरोपी ने गाय को कुछ खाने को दे दिया। आरोपी का दिया खाना खाते हुए गाय के मुंह से झाग निकलने लगे और वह गांव निवासी ऋषिपाल के घर के सामने आकर जमीन पर गिर गई और वहीं पर तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी पर गाय को जहर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शमशाद को हिरासत में लेते हुए गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पास सफाई न होने पर जताया आक्रोश
मीरापुर। रामराज क्षेत्र के ग्राम कैलापुर जसमोर स्थित प्राचीन मंदिर के पास साफ-सफाई न होने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खुद ही मंदिर के पास सफाई की। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड की सफाई के लिए तैनात सफाईकर्मी काफी समय से ड्यूटी से नदारद हैं। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें