फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर ने पांच लोगों पर लगाया पांच लाख रुपये मांगने व धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में बधाई मांगने पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। गुज्जरवाड़ा निवासी संगीता किन्नर ने राष्ट्रीय महिला आयोग और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पांच लोगों पर इलाके में बधाई मांगने के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है।
बताया कि उसके गुरु सरबरी बहार किन्नर की मौत के बाद किन्नर समाज के लोगों उसे गुरु की गद्दी पर बिठाया था। उसे नगर व देहात क्षेत्र से बधाई लेने की जिम्मेदारी दी थी। वह राज्जुपुर गांव में बधाई लेने को लेकर पांच लोग उससे पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप यह भी है उक्त लोग पुरुषों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर उनसे बधाई मंगवाने का कार्य कर रहे हैं। जबकि वे खुद किन्नर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा वापस नहीं लेने पर महिला को जान से मारने की धमकी
देवबंद। मदीना कालोनी निवासी महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर तीन सगे भाईयों पर उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि उसने इस मामले में पुलिस को तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने केवल एक को नामजद किया है। जबकि अन्य आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाकर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने एसएसपी से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें