फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.65 लाख ठगने का आरोप

Sun, 04 Aug 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव सूजडू निवासी दो भाईयों को सउदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख पैंसठ हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। दोनों को मुंबई बुलाकर फर्जी वीजा व टिकट दिए गए। बाद में रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

सूजडू जंहागीर पटटी निवासी इरशाद ने कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।कहा गया कि वादी के दो बेटों शमशेर व शाहबाज रोजगार के सिलसिले में सउदी अरब जाना चाहते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात देवबंद के गांव झबीरन निवासी सुबहान, अब्दुल मननान, नौशाद व शमीम से हुृई। आरोप है कि सुबहान ने उन्हें बताया कि वह विदेश में नौकरी लगवाता है। विदेश में काफी समय से कार्यरत है। दोनों बेटों के पासपोर्ट हाेना बताने पर दोनों को सउदी अरब में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया। सुबहान ने अपने व अपने अन्य तीनों साथियों के खाते में अलग अलग समय में दो लाख 65 हजार रुपये जमा करा लिए। दोनों भाईयों को आरोपियों ने मुंबई बुलाकर सउदी अरब जाने के लिए फर्जी वीजा व विकट दिए। एयर पोर्ट पहुंचने पर फर्जीवाडे का पता चला। इसके बाद पीडित ने झबीरन जाकर आरोपियों ने पैसे लौटाने को कहा। आरोप है कि उन्हें मारने की धमकी दी गई। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें