फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 44 हजार निकाले, 11 कार्डों के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रकम निकालने वाले आरोपी को जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 11 एटीएम कार्ड और 3210 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अलावा झांसी में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि न्यू शारदा नगर निवासी विपिन कुमार ने 13 सितंबर को जनकपुरी थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 10 जुलाई को किसी व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उनके खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस टीम ने मुकदमे में सामने आए आरोपी अर्जुन उर्फ जंघी निवासी आलमगीरपुर दूधली जिला मुजफ्फरनगर को जेल चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास 11 एटीएम कार्ड और 3210 रुपये मिले।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 से अब तक चोरी, चोरी का माल रखने, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जालसाजी समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें झांसी के नवाबाद और सदर बाजार थानों के मुकदमे शामिल हैं। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना और सिविल लाइंस थाने में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सहारनपुर के जनकपुरी और मंडी थाने में भी वर्ष 2026 में मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस आरोपी से बरामद 11 एटीएम कार्डों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह कार्ड किसके हैं और आरोपी ने इनका इस्तेमाल किन घटनाओं में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें