राईन और गौतम पर लगाए आरोप
मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व जोन इंचार्ज विकास कुमार एवं बृजेश लोहड्डा ने पश्चिम यूपी के प्रभारी शमशुद्दीन राईन एवं सहारनपुर मंडल के प्रभारी नरेश गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बालाजी चौक पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में इन लोगों ने कहा कि बसपा के ये दोनों नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं। हमने दो दिन पूर्व इन दोनों नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था। हमारा आंदोलन पार्टी के हित में था। हम अपनी बात को राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाना चाहते थे। हमें ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। आरोप लगाया कि दोनों नेता पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और भ्रष्टाचार में डूबे हैं। आलम त्यागी, अश्वनी कल्याणी, प्रदीप, कुलदीप, सावन मौजूद रहे।
कांशीराम को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया
मुजफ्फरनगर। बसपा के संस्थापक कांशीराम को उनके परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, जिला महामंत्री राजकुमार, तेजपाल, बीपी लेहरिया, पुष्पांकर पाल, प्रशांत गौतम, बबलू, राकेश, सविता गौतम, प्रेमचंद गौतम, सतप्रकाश आदि मौजूद रहे।