फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास का आरोप

Sun, 13 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव लकड़संधा निवासी दहेजलोभी ससुराल वालों पर आरोप है कि उन्होंने पांच लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया। विवाहिता ने अपने पति पर शादी से पहले से ही प्रेम विवाह करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


लकड़संधा निवासी प्रिया ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी तीन माह पहले नितिन शर्मा के साथ हुई थी। शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले पांच लाख की मांग कर उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
आरोप है कि आठ जुलाई की शाम को उसकेे पति व अन्य ससुराल वालों ने मारपीट की। हत्या करने के इरादे से उसके कपड़ों में आग लगा दी। उसने कपड़े फाड़ कर खुद को जलने से बचाया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके पति ने पहले से प्रेम विवाह किया हुआ है। इस बारे में उसके पति की माता बबीता, बहन पारुल, बहनोई अनुज को पता है। उसे लगातार हत्या की धमकी दी जा रही है। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस बारे में पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति के दोस्त पर गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली में एक कॉलोनी निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी गाजियाबाद जनपद क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ तीन साल पहले हुई थी। शादी के तीन माह बाद से ही उससे बाइक, सोने की चेन व दो लाख की मांग की जाने लगी थी। मांग पूरी न करने पर उसे पीटा गया। पति ने मुस्लिम दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।
परिजनों को बताने पर वह गाजियाबाद महिला थाना पुलिस की मदद से उसे ससुराल से मायके ले गए। बाद में सुलहनामा कर पति विवाहिता को ससुराल ले गया। आरोप है कि फिर से उसे पीटा गया। आरोप तो यह भी है कि पति के दोस्त ने उसके कपड़े फाड़ दिए। ससुराल वालों ने मारपीट की। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें