फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Aug 2025 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी गर्भवती महिला ने गांव के ही आधा दर्जन से भी अधिक लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी महिला तबस्सुम ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह गर्भवती महिला हैं। शनिवार की शाम वह घर के बाहर खड़ी हुई थी। वही उसकी मां और बहन भी थी। तभी गांव के ही आधा दर्जन से अधिक आरोपी उसकी मां व बहन के साथ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने उसके पेट में लात मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला ने थाना पहुंच कर आरोपियों से अपनी व परिवार की जान को खतरा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी ज़ुबैर, सुहेल, इमरान,सोनम, गुड़िया, जुबैदा,सलमा,शहरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें