फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाकार मोरना संबद्ध, बीईओ करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल बीआरसी के ग्रुप में आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने आरोपी लेखाकार को मोरना बीआरसी पर संबद्ध कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के विरोध के बाद आरोपी को हटाने की कार्रवाई की गई है। प्रकरण की जांच मोरना खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को बीआरसी चरथावल से जुडे़ शिक्षक-शिक्षिकाओं को व्हाट्सएप ग्रुप में एक आपत्तिजनक फोटो शेयर करने के मामला सामने आया था। जिसके बाद आरोपी लेखाकार के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के शिक्षक लामबंद हो गए। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू से जांच कराई गई। उन्होंने जांच के बाद बीआरसी पर तैनात लेखाकार अंकुर कुमार के खिलाफ रिपोर्ट बीएसए को दी थी। उन्होंने कर्मचारी द्वारा किए गए कृत्य को गंभीर और आईटी एक्ट के प्रावधानों के विरुद्ध माना था।
बीएसए ने उनकी रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखाकार को चरथावल से मोरना बीआरसी पर संबद्ध कर दिया है। इसके अलावा प्रकरण की जांच बीईओ मोरना को सौंपते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। चरथावल खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया बीएसए के आदेशों पर लेखाकार को कार्य मुक्त कर दिया है। उन्होंने मोरना में चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें