फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर खंभा टूटा, ग्रामीण की मौत

Mon, 25 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। जर्जर खंभा टूटकर गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने जेई के मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जेई को पकड़ने के लिए बिजलीघर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी दलित ओमप्रकाश (60) पुत्र चतरू रविवार सुबह गांव में खंभे के पास खड़ा था। अचानक जर्जर खंभा टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे नीचे दबने ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मेडिकल कॉलेज में पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे शिवकुमार ने जेई रविंद्र कुमार के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर बिजलीघर पर जेई को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई खंभे जर्जर हालत में हैं। कई बार जेई को खंभे बदलवाने के लिए कहा भी गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें