मुजफ्फरनगर। रेडियो एसडी-एफएम में मॉडलिंग कंपीटिशन के लिए हुए ऑडिशन में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
क्रिएशन ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में यश रस्तोगी, शिवांश, मोहित, रोहित और शुभम चौधरी जज रहे।
प्रतियोगिता का आखिरी ऑडिशन 31 जनवरी को होगा। आयोजन में ज्योति राठी, सचिन मल्होत्रा, संजय सक्सेना, अरशद, राजेश कौशिक, आदित्य राज, फिरोज आदि का सहयोग रहा।