फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले गांव न्याजूपुरा निवासी युवक के खिलाफ क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई। उक्त वीडियो में एक युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक व भड़काऊ बातें कर रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर क्रांति सेना के पदाधिकारी रामलीला टिल्ला चौकी पहुंचे और वीडियो बनाने वाले गांव न्याजूपुरा निवासी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी की वायरल वीडियो क्लिप और उससे जुड़ी प्रतियां भी पुलिस को सौंपी गईं। क्रांति सेना पदाधिकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तहरीर देने वालों में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर, जिला महासचिव राजेश कश्यप, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर महासचिव अखिलेश पुरी, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप व अनुज सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें