फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोत्सव में खूब उड़ा अबीर-गुलाल

Sun, 04 Mar 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
holi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शाहपुर/मीरापुर/छपार। गांव-देहात में भी दुल्हेंडी पर्व पर खूब अबीर-गुलाल उड़ा। युवा मंडली मस्त-मगन होकर झूमे और एक-दूसरे पर रंगों की बौछार की। शाहपुर में दुल्हेंडी के पर्व पर लोगो में सुबह से ही विशेष उत्साह रहा। बच्चों के अलावा युवा वर्ग ने जमकर होली खेली और एक दूसरे के गले मिल होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


आरएसएस नेता डॉ. हरबीर आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, सभासद उमेश गोयल, अरविंद पाल, श्याम पाल सिंघल, समाजसेवी विनोद कुमार, पूर्व सभासद देवराज चौधरी व पंकज शर्मा आदि सहित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। इसके अलावा गांव काकड़ा, रसूलपुर जाटान, सौरम, गोयला, पलड़ा, पलड़ी धनायन, चांदपुर, निरमाना, निर्माणी आदि गांवों में दुल्हेंडी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

उधर, मीरापुर में होली के अवसर पर कस्बे व देहात में जमकर होली मनाई गई। होली दहन के बाद लोगों ने गुलाल व रंग लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। लोगों ढोल नगाड़ों के साथ पर्व मनाया। थाने के निकट, कच्चा पक्का शिवमंदिर, बाल्मीकि मोहल्ला, बस अड्डे पर, सरकारी अस्पताल आदि दर्जनों स्थानों पर होली दहन हुआ। वहीं, भौरा कलां के सिसौली में शुक्रवार होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे में सुंदर झांकियां निकाली गई। शुभारंभ भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया।
विज्ञापन


 देवी-देवताओं के रूप में झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। गांव मुंडभर, माजरा, हडौली, भौराकलॉ, भौराखु्र्द आदि गांव से लोग भारी संख्या में सिसौली पहुंचे। झांकियों का मुख्य बाजार में फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।  वहीं पुरकाजी में  लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर रंग गुलाल लगाया और गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाऐं दीं। इसके अलावा युवाओं की टोलियों ने दिन निकलते ही गली मोहल्लों में रंग गुलाल उड़ाकर हुड़दंग किया। डोल की थाप पर नृत्य कर होली का जश्न मनाया। उधर, कस्बे में भारत भूषण खुल्लर के यहां होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा, होती लाल राणा, डॉ. वसीम सईद, लताफत खान, मियां मेहंदी रजा, रियाज हसन राठी, तहसीन राठी, गोल्डी राठी, भूषण लाल गोयल, भवन सिंह वर्मा, सुशील खुल्लर आदि मौजूद रहे।

दुल्हेंडी पर खूब बरसा रंग-गुलाल
खतौली। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को दुल्हेंडी का पर्व उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासन की सख्ती के चलते युवा वर्ग नगर में डीजे बजाकर जुलूस नहीं निकाल पाए। नगर में जगह-जगह युवाओं की टोलियों ने गुलाल लगाकर लोगों को बधाई दी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुल्हेंडी का पर्व उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवाओं ने टोलियां बनाकर होली खेली। हुड़दंगियों से निपटने के लिए सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज पुलिस बल के साथ नगर एवं क्षेत्र में गश्त करते रहे।

ढोल और नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य
मोरना। मोरना के गांव टंढेड़ा में प्राचीन परंपरा और उल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। जुलूस में ढोल नगाड़ों एवं झांझर की धुनों पर लोक नृत्य किया। ग्रामीणों ने एक दूसरे के घर जाकर गुलाल कर होली की बधाई दी। विभिन्न धार्मिक स्थानों पर देव पूजा की गई।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तिल्हेंड़ी के जुलूस को भगवान शिव और देवी मंदिर पर स्वामी धर्मानंद महाराज, चंद्रदेव, आजाद पुजारी के सानिध्य में पूजा अर्चना के बाद शुरू किया।  प्रधान सुरेश पहलवान, पूर्व प्रधान पवन चौधरी, बालिस्टर, सलेक आदि ने जुलूस के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें