फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभिषेक ने किक बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
शाहपुर के रामनगर कॉलोनी में किक बॉक्सिंग खिलाड़ी का स्वागत करते कस्बावासी । फोटो स्रोत परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिषेक सैनी के कस्बे में पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। कस्बे के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र सैनी के पुत्र अभिषेक सैनी ने हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चौथी इंडियन ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था।
विज्ञापन


खिलाड़ी के कस्बे में पहुंचने पर कस्बा वासियों ने उसका स्वागत किया। मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में आयोजित स्वागत समारोह में सभासद सोनू सैनी ने खिलाड़ी को 11 हजार रुपये का चेक देकर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी व सपा नेता सतेंद्र पाल आदि ने भी खिलाड़ी का स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन गांव पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी ने किया। इस दौरान जयकरण सिंह, मास्टर ऋषिपाल, कपिल सैनी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें