संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
बुढ़ाना। कस्बे के आर्य कन्या इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह हुआ, जिसमें कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को दावत के साथ विदाई दी। इस मौके पर स्टेज पर कैटवॉक भी हुआ। प्रश्नोत्तरी व कैटवॉक के माध्यम से आस्था मिस फेयरवेल, स्वाति मिस टैलेंट व नेहा मिस ब्यूटी चुनी गईं।
कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्राओं को दावत के साथ विदाई दी गई। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रमेश कुमारी ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विदाई समारोह में छात्राओं के डांस ने सभी का मन माेह लिया। कैटवॉक में छात्राओं ने अपना जलवा दिखाया। स्टेज पर कैटवॉक व प्रश्नोत्तरी में आस्था मिस फेयरवेल, स्वाति मिस टैलेंट व नेहा मिस ब्यूटी चुनी गईं। तीनों छात्राओं को ताज पहन कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रमेश कुमारी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अध्यापिका सुधारानी व राखी का विशेष सहयोग रहा।