फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप 17-42-46

विज्ञापन
नगर में मटके लेकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में ‘जल जीवन मिशन’ में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर प्रदर्शन किया। घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में महावीर चौर पर मटके तोड़ कर प्रदर्शन किया। बालियान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2020-21 में राज्यों को एक लाख 20 हजार करोड़ का आवंटन किया गया था। किंतु, इस योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा किए गए हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिला महासचिव तसव्वुर हुसैन ने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप सप्लाई का कार्य एक कार्य कंपनी को दिया गया है। प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में अजय चौधरी, जोगिंदर सिंह बांकुरा, वसी खैरी, जयवीर ठाकरान, मुसद्दीलाल, अनुराग अहलावत, कुलदीप तोमर, बिलाल राना, शहजाद नबी जैदी, कैसर, राज सिंह, रहबर जैदी, जावेद, वरुण, शाहनवाज, नईम, इदरीस तावली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें