मुजफ्फरनगर में वार्ता करते आम आदमी पार्टी पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आप ने दो विधानसभा सीटों पर प्रभारी बनाए
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की हैं। इसी कड़ी में अब तक 170 विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की जा चुकी है, जिसमें जिले की छह सीटों में से दो सीटों पुरकाजी और मीरापुर के विधानसभा प्रभारी भी शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने यहां एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों को बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने पुरकाजी विधानसभा सीट से अनिल कुमार और मीरापुर सीट से रिटायर्ड सूबेदार मेजर जोगिन्दर बांकुरा पर अपना विश्वास जताते हुए विधान सभा प्रभारी बनाया है। इस मौके पर सव्वुर हुसैन, अजय चौधरी, सतेंद्र मान, वसी खैरी, सुशील अहलावत, अनुराग अहलावत, शहजाद नबी, नईम सिद्दीकी, शाहनवाज सिद्दीकी, विकास कुमार, मनदीप कुमार, अमित कुमार, हाजी शाहनवाज, अदनान, अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे।