फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्याशी के लिए की गई थी आमिर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अय्याशी के लिए की गई थी आमिर की हत्या
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव मांडी निवासी किशोर आमिर की हत्या गांव के ही युवक ने अय्याशी में बाधक बनने के डर से की थी। आरोपी ने किशोर को एक खेत में ले जाकर गला दबाकर बेहोश करने के बाद दरांती से उसकी गर्दन रेत दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद कर हत्या का खुलासा कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी आमिर (13) पुत्र मुस्तकीम 13 मार्च को लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी 17 मार्च को दर्ज कराई गई थी। 20 मार्च को आमिर की बोरे में बंद लाश खेत में मिली थी। इंस्पेक्टर गुरुचरण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह गांव मांडी निवासी अमजद पुत्र ताहिर को बघरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके प्रेम संबंध काफी समय से आमिर के परिवार की एक युवती से थे। वहीं, अमजद अब आमिर से उसके परिवार की एक ओर महिला का मोबाइल नंबर भी मांग रहा था। करीब एक पखवाड़े पूर्व आमिर ने अमजद को उसकी प्रेमिका के साथ बाथरूम में एक साथ देख लिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट के पीछे किशोर को ही जिम्मेदार मानकर अमजद 13 मार्च को आमिर को बहाने से गांव के बाहर खेत में ले गया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर दूसरे खेत में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त दरांती के साथ ही आमिर की चप्पलें भी बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दबाया गला, फिर रेत दी गर्दन
तितावी। हत्यारोपी अमजद ने आमिर की हत्या में नृशंसता बरती। इंस्पेक्टर गुरुचरण सिंह ने बताया कि हत्यारोपी ने पहले आमिर पर दरांती से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद किशोर का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद हत्यारोपी ने किशोर की दरांती से गर्दन रेत दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर दूसरे खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें