फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नुमाइश देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, दिल्ली में काम करता था शाकिब

Thu, 18 Jan 2024 02:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Bijnor Accident News : बिजनौर में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया कि शाकिब दिल्ली में काम करता था।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर में बुधवार देर रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मंधौरा निवासी 24 वर्षीय शाकिब पुत्र आसिफ अली के तहेरे भाई परवेज, पिता आसिफ व अन्य गांव के लोगों ने बताया कि मृतक शाकिब दिल्ली में फेरी लगाने का काम करता था। वह दो तीन-दिन पहले दिल्ली से अपने घर आया था।

बताया गया कि नगीना में नुमाइश चल रही है। वह बुधवार रात में नगीना से नुमाइश देखकर स्कूटी से वापस लौट रहा था, इसी दौरान हाईवे-74 पर हबीब वाला अड्डे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर होने से शाकिब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: तोहफा: 20 रुपये बढ़ा गन्ना मूल्य, योगी सरकार के कैबिनेट फैसले पर टिकैत बंधुओं ने कही ये बड़ी बात
विज्ञापन

वहीं, दरोगा विजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना रात करीब दो बजे के आस-पास की है। जैसे ही पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली तो वह रात में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP Cabinet: यूपी कैबिनेट का किसानों को तोहफा, गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को दी मंजूरी

दरोगा विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर दी गई है। मृतक के परिजन घटना के मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें