फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: कार सवार युवक की मौत, तीन दोस्त हुए घायल, घूमने जा रहे थे हरिद्वार

Wed, 13 Sep 2023 09:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Accident in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हो गए हैं। बताया गया कि तीनों दोस्त हरिद्वार घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मोड पर कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार सोनीपत के युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए।

सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी निवासी रॉकी (20) पुत्र अशोक अपने साथी तकदीर, संयम और अजय के साथ ब्रेजा कार से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। बुधवार रात जैसे ही वह बुढ़ाना मोड़ पर पहुंचे तो कार यहां खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूरा देश चख रहा स्वाद: क्या आप जानते हैं फूलगोभी-लोकाट व पपीते का कहां हुआ जन्म?, 350 साल पहले बोया गया था बीज
विज्ञापन


इसके बाद कार सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रॉकी की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। मृतक के भाई रवि ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: निशाने पर आजम के ठिकाने: CA के कार्यालय पर खंगाला रिकॉर्ड, दिनभर चली कार्रवाई में कुछ मिला या नहीं, यहां पढ़ें

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें