फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दूसरे समुदाय के युवक ने कांवड़ को लगाया हाथ, कांवड़ियों ने की पिटाई

Tue, 08 Jul 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार देर रात नशे में धुत्त दूसरे समुदाय के एक युवक ने एक कांवड़ को हाथ लगा दिया। इससे नाराज कांवड़ियों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई कर डाली। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को छुड़ा कर हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


गाजियाबाद के रहने वाले दो कांवड़ियां रविवार देर शाम कांवड़ लेकर नगर की कच्ची सड़क पर पहुंचे थे। वह दोनों आराम करने के लिए पंजाबी मंदिर में रुक गए। बाद में वह देर रात जाने के लिए अपनी कांवड़ तैयार करने लगे। तभी एक युवक वहां जा पहुंचा और वह भी कांवड़ियों के साथ कांवड़ को हाथ लगाने लगा।

युवक को संदिग्ध मानते हुए कांवड़ियों ने उससे नाम पूछा। पहले तो उसने खुद को हिंदू बताया। बाद में जहांगीर पटटी सुजडू निवासी नाजिम बताया। इससे कांवड़ियां नाराज हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। आरोपी युवक नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें