फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर छात्रा को दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कक्षा बारह की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक का चालान कर दिया।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली कक्षा बारह की छात्रा को सरवट गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक शाहनवाज ने पिछले कई दिन से परेशान किया हुआ था। आरोप है कि आरोपी युवक कॉलेज जाते व वहां से वापस आते समय छात्रा का पीछा करता था। इस कारण छात्रा परेशान थी। छात्रा को ट्यूशन जाने में भी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले आरोपी युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसे इस बारे में घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें