गांव काजीखेड़ा निवासी अनुज की हत्या उसी के साथियों द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, घटनास्थल पर लाश के पास ही देशी शराब के आठ खाली पव्वों के साथ ही एक स्टील की पुरानी कटोरी और खून से सनी दो ईंटें पड़ी मिलीं। ऐसे में साफ है कि हत्यारे एक से अधिक थे, जो अनुज से पूर्व परिचित थे। सभी ने पहले तो एक साथ शराब पी, इसके बाद अनुज की ईंटों से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी।
देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया हत्यारे युवक के परिचित ही हो सकते हैं, जिनके साथ उसने शराब पी। हो सकता है कि शराब पीने के बाद उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया हो, जिसके बाद अनुज की हत्या कर दी गई। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात