फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : कहासुनी के बाद तमंचा लेकर आया युवक, फिर अबु अजहर को मारी गोली, गांव में तनाव

Sat, 16 Apr 2022 10:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे समुदाय के युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया है। वहीं गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने गैर समुदाय के किशोर को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को मेरठ रेफर किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दो समुदाय के बीच का मामला होने के कारण गांव में तनाव है।

विज्ञापन


गांव सैदपुरा खुर्द में परचून की दुकान पर गांव निवासी वर्षीय अबु अजहर (15) पुत्र मेहरबान व गोली उर्फ प्रशांत (18) पुत्र प्रदीप सिंह सामान खरीद रहे थे। इसी बीच किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच ग्रामीणों ने बीच-बचाव करा दिया। प्रशांत मौके से अपने घर चला गया। लेकिन चंद मिनट बाद ही वह तमंचा लेकर वापस दुकान पर पहुंचा और अबु अजहर  को गोली मार दी। गोली अबु अजहर के सीने में लगी है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां
विज्ञापन


वहीं जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ फुगाना शरद चंद जोशी भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ गांव में पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें